सनातन संस्कृति को बनाये रखने पर जोर

बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन

टाटीझरिया. प्रखंड के बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन हुआ. इसमें कई गांवों के सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए. कार्यक्रम का आकर्षण कलश यात्रा रही. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. सम्मेलन में शांतिकुंज हरिद्वार से प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित सच्चिदानंद ने कहा कि हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर सनातन संस्कृति को बनाये रखा जा सकता है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला महाविद्यालय प्रमुख अरुण मिश्रा ने संघ के एक सौ वर्षों में किये गये कार्यों का उल्लेख किया. पंच प्रण-सामाजिक समरसता, स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्य के पालन करने पर जोर दिया. मंच संचालन चंदन ठाकुर, अतिथियों का स्वागत एवं परिचय जिला कार्यवाह मुकेश कुमार साव ने किया. आयोजन में सुरेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार साव, सुजीत वर्णवाल, गुलाब महतो, रजनीकांत चौधरी एवं बैजनाथ सिंह की अहम भूमिका रही. मौके पर राजीव रंजन सिंहा, ब्रजमोहन सिंह, बबलू प्रजापति, बद्री महतो, अजय कुमार, सुनील सिंह, प्रकाश यादव, देवनारायण सिंह, राजू महली, दशरथ गोप, अर्जुन गोप, सुनीता देवी, शिवचर्चा महिला ग्रुप बौधा एवं खम्भवा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >