साप्ताहिक बाजार चरही के पास सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 3 गंभीर

Road Accident in Hazaribagh: हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 3 गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान मांडू निवासी ज्योति कुमार के रूप में हुई है. वह ऑटो चालक था. अनियंत्रित कार की ठोकर से उसकी मौत हुई. घायलों को हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल भेजा गया. मृतक को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Road Accident in Hazaribagh| चरही (हजारीबाग), आनंद सोरेन : हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौके एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, रामगढ़ की ओर से आ रही एक कार (जेएच 02एन 0237) को चरही बाजार टांड़ के समीप ही उसी दिशा से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी. इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर पर खड़े ऑटो चालक को ठोकर मार दी. ऑटो चालक मांडू निवासी ज्योति कुमार (45)पिता प्रकाश साव की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक अनियंत्रित कार की वजह से कई कारों में टक्कर

ऑटो चालक को ठोकर मारने के बाद कार सड़क के दूसरी ओर डिवाइडर पार करते हुए हजारीबाग से चरही की ओर आ रही फॉर्च्यूनर कार से जा टकरायी. उसी दिशा में आ रही एक और कार (जेएच 01डीसी 1759) ने फॉर्च्यूनर को पीछे से ठोकर मार दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची. घायलों को हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल भेजा गया. मृतक को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 12 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

झारखंड के गांव और शहर में बढ़ रही प्रति व्यक्ति खर्च की खाई, सबसे गरीब लोग कितना करते हैं खर्च?

5.45 लाख महिलाओं को अब नहीं मिलेंगे मंईयां सम्मान के 2500 रुपए, हेमंत-कल्पना सोरेन पर बरसीं राफिया नाज

सैलानियों का स्वर्ग बनता झारखंड, हर साल आ रहे 3.5 करोड़ पर्यटक, ये जगहें हैं खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >