विनोभा भावे में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर, 8 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने दिखाया दम

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर आयोजित, चयनित छात्र राज्य स्तरीय शिविर में लेंगे भाग. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर आयोजित किया गया. चयन प्रक्रिया में प्रतिभागियों ने दौड़, परेड, साक्षात्कार और सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

चयनित प्रतिभागी 8 सितंबर से राज्य स्तरीय परेड शिविर में लेंगे हिस्सा

शिविर में संत कोलंबा कॉलेज, जीएम इवनिंग कॉलेज, गिरिडीह कॉलेज, रामगढ़ कॉलेज, आदर्श कॉलेज, यूसीइटी, लॉ कॉलेज और अन्नदा कॉलेज के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. चयनित प्रतिभागी आठ सितंबर से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय परेड शिविर में भाग लेंगे. यह शिविर क्षेत्रीय निदेशालय पटना की देखरेख में विनोबा भावे विश्वविद्यालय की मेजबानी में आयोजित किया जायेगा. चयन समिति में कार्यक्रम समन्वयक डॉ जॉनी रूफिना तिर्की, पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सरिता सिंह और एनसीसी के एनओ डॉ शत्रुघ्न पांडेय शामिल थे.

कार्यक्रम में इन पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में पदाधिकारी के रूप में डॉ उमेश ठाकुर, डॉ शोभा कुजूर, डॉ उर्मिला, डॉ खेमलाल महतो और डॉ रोशन कुमार उपस्थित थे. आयोजन में रूपा, सोनू, राहुल, रिजा, नकुल, रोहित, ओमप्रकाश, सचिन, प्रिंस, अजीत, रीता, ऋतिक समेत अन्य स्वयंसेवकों ने योगदान दिया.

ये भी पढ़ें: चुट्टूपालू घाटी में ट्रेलर ने बाइक-स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, तीन की मौत, 3 घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >