डिवाइन स्कूल में पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को किया याद

गंगपाचो गांव स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी

बरकट्ठा. गंगपाचो गांव स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक आईपी भारती, प्राचार्य सायन मुखर्जी, मुखिया कमल किशोर ने बलिदान हुए अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि कर की गयी. निदेशक आईपी भारती ने अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि शहीद जवानों का शव का दर्शन करना तीरथ जैसा होता है और उनके परिवार वालों पर पूरा देश गर्व करता है. प्राचार्य ने शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देकर यह संदेश दिया कि शहीदों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है. न केवल शहीदों के प्रति, बल्कि उनके परिवार के परिजनों के प्रति भी सम्मान का भाव होना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के ही दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में सीआरपीएफ के जवानों से भरी बस को आतंकवादियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया था. उस धमाके में 40 जवान शहीद हो गये थे. छात्र करन कुमार ने अपनी कविता के माध्यम से घायल सैनिक के व्यथा को बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत कर सभी के आंखों को नम कर दिया. सोनी कुमारी ने बौना हिमालय कविता प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर विद्यालय के सभी बच्चों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया. सफल बनाने में संजय कुमार, मुरलीधर महतो, सुलेखा मोदी, संतोष कुमार, मदीना खातून, रामनन्दन कुमार, कुलदीप पासवान, अनिल उपाध्याय, राजीव मोदी, राधा कुमारी, प्रीति प्रभा, रवि कुमार, अविशेष कौशल समेत अन्य लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >