हजारीबाग में सड़क हादसा: कार की चपेट में आने से संत किरण स्कूल की वार्डन मिली सनियाल की मौत, चालक गिरफ्तार

हजारीबाग में कार की टक्कर से घायल संत किरण स्कूल की वार्डन मिली सनियाल का रांची में निधन. पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार, स्कूल में शोक की लहर.

शंकर पोद्दार की रिपोर्ट हजारीबाग. कार की टक्कर से संत किरण स्कूल के हॉस्टल की घायल वार्डन मिली सनियाल की मौत बुधवार सुबह इलाज के दौरान मेडिका, रांची में हो गयी. वह पुरुलिया की रहने वाली थी. वह 25 वर्षों से हजारीबाग के संत किरण स्कूल, हॉस्टल के वार्डन पद पर कार्यरत थीं. कोर्रा पुलिस ने वार्डन को टक्कर मार कर फरार कार (जेएच 02 बीडी 7070) को जब्त कर लिया है. चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने पकड़े गये चालक की मेडिकल जांच करायी है. मिली जानकारी के अनुसार, कार डेमोटांड़ से न्यू बस स्टैंड जा रही थी. इस दौरान एक सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे कार चालक ने वार्डन को टक्कर मार कर भाग गया था. कोर्रा पुलिस ने चालक और वाहन मालिक पर मामला दर्ज कर लिया है.

200 छात्राओं के लिए मां जैसी थीं मिली

संत किरण स्कूल के शिक्षकों और कर्मियों ने बताया कि मिली सनियाल बेहद मृदुभाषी और छात्राओं के प्रति स्नेह रखने वाली थीं. हॉस्टल में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों की कई बच्चियां रहती हैं. मिली उनकी देखभाल मां की तरह करती थीं. स्कूल की प्रिंसिपल कृति लता नाग ने कहा कि मिली ने विवाह नहीं किया था. उनके माता-पिता भी नहीं थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन हॉस्टल की बच्चियों की सेवा में समर्पित कर दिया. करीब 200 छात्राओं के लिए वह मां जैसी थीं. उनकी मौत से छात्राओं ने अपनी संरक्षक को खो दिया है.

चालक पर कार्रवाई के लिए थाना में दी आवेदन

प्रिंसिपल कृति लता नाग ने आरोप लगाया कि चालक नशे में लापरवाही से वाहन चला रहा था. उसने वार्डन को कुचल दिया. उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना नहीं, हत्या है. चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने कोर्रा थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि मिली सनियाल का शव रांची से हजारीबाग लाया जायेगा. आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद शव को उनके पैतृक गांव पुरुलिया ले जाया जायेगा.

ये भी पढ़ें: मुआवजा भुगतान नहीं करने पर रामगढ़ DC की चल संपत्ति व सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >