विष्णुगढ़ (हजारीबाग): रक्षाबंधन के अवसर पर खरना स्थित शांति निकेतन विद्यालय में गुरुवार को राखी महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
बहनों की रक्षा और सम्मान का लिया संकल्प
राखी बांधने के बाद छात्रों ने भी अपनी बहनों की रक्षा और सम्मान करने का संकल्प लिया. इस दौरान विद्यालय परिसर में भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का भाव देखने को मिला. विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ त्योहार मनाया और एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.
प्रधानाध्यापक राजीव कुमार मिश्रा समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के महत्व की जानकारी देते हुए आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया.
ये भी पढ़ें- पीवीटीजी और एसटी बहुल गांवों के विकास को लेकर उपायुक्त सख्त, ग्रामवार सर्वेक्षण का निर्देश
