एक गोल ने बदल दिया पूरा खेल, रतनाग को हराकर पुरनाथाम ने उठाई ट्रॉफी

जनता क्लब बेलाही की ओर से आयोजित रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल पुरनाथाम ने अपने नाम किया. पुरनाथाम ने रतनाग को 1-0 से मात दी. टूर्नामेंट में ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने पर जोर दिया गया.

पुरनाथाम ने रतनाग को हराकर जीता रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

चौपारण. जनता क्लब बेलाही की ओर से आयोजित रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 14 सितंबर की देर रात लोहाबर बाबा मैदान में खेला गया. फाइनल में पुरनाथाम की टीम ने रतनाग को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरनाथाम के राजकुमार को मैन ऑफ द मैच और सूरज कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया.

विजेता पुरनाथाम की टीम को 61 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता रतनाग की टीम को 41 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. टूर्नामेंट के दौरान हजारीबाग और कोडरमा की महिला टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच भी खेला गया. इसमें हजारीबाग की टीम ने कोडरमा को 1-0 से हराया.

ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का मंच : सांसद

मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच है. खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने का बेहतरीन जरिया है.

विशिष्ट अतिथि विधायक मनोज यादव ने कहा कि बेलाही जैसे ग्रामीण क्षेत्र में 10 हजार से अधिक दर्शकों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया. उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

मौके पर जीप उपाध्यक्ष किसुन यादव, सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, सुनील सिंह, गजाधर प्रसाद, विजय यादव समेत कई लोग मौजूद थे. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष सह मुखिया मंटू सिंह, कपिल यादव, राजदेव यादव, दयानंद ठाकुर, कैलाश यादव, भोला यादव, सोनू शर्मा, कपिलदेव यादव, बिनोद यादव, सुनील यादव, विकास यादव, मनोज यादव और विकास रजक समेत अन्य लोगों की भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithun

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >