फीस वृद्धि के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

कुलपति ने फीस वृद्धि अगले आदेश तक किया स्थगित

कुलपति ने फीस वृद्धि अगले आदेश तक किया स्थगित हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में बढ़ी फीस के विरोध में एनएसयूआई छात्र संघ ने बुधवार को विरोध मार्च निकाला. इसका नेतृत्व एनएसयूआई के छात्र नेता अभिषेक राज ने किया. विभावि द्वारा ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एलएलबी, एमबीबीएस, बीडीएस, एमडीएस, फिजियोथेरेपी, बीटेक, बीएड, एमएड, पीएचडी सहित अन्य कोर्स के रजिस्ट्रेशन शुल्क, परीक्षा शुल्क, माइग्रेशन शुल्क, प्रोविजनल प्रमाणपत्र शुल्क, डिग्री शुल्क, डुप्लीकेट एडमिट कार्ड और मार्कशीट शुल्क में वृद्धि की गयी है. छात्रों ने इस फैसले को छात्र-विरोधी एवं आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला बताया. विद्यार्थियों ने विभावि के इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है. इसके विरोध में छात्रों ने आर्ट्स ब्लॉक से नारेबाजी करते हुए विवि के मुख्य भवन तक मार्च निकाला और कुलपति कार्यालय का घेराव किया. कुलपति कार्यालय में छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष, प्रॉक्टर, फाइनेंस ऑफिसर, परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद कुलपति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फीस वृद्धि को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया. छात्र नेता अभिषेक राज ने कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार से कहा कि छात्र पहले से ही आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे में फीस बढ़ाना पूरी तरह से अनुचित है. यह फैसला गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों की शिक्षा को बाधित करेगा. विरोध मार्च में एआइडीएसओ के जिलाध्यक्ष जीवन यादव, लवकुश पांडे, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, गुलाम, सरवर, आदर्श आनंद, स्पर्श सिन्हा, रोहित, रोहन, गुलशन मिश्रा, शाहबाज, विभा, अल्पना सहित विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >