निजी विद्यालय संघ ने सरकार के नये मापदंड का विरोध जताया

बरही प्रखंड निजी विद्यालय संघ की बैठक मंगलवार को बरही केशरवानी धर्मशाला में आयोजित हुई.

बरही. बरही प्रखंड निजी विद्यालय संघ की बैठक मंगलवार को बरही केशरवानी धर्मशाला में आयोजित हुई. बैठक में छोटे निजी विद्यालयों के प्रति झारखंड सरकार के रवैये की आलोचना की गयी. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित नये मापदंड व्यावहारिक नहीं हैं. भवन और भूमि की शर्तें छोटे विद्यालयों के लिए पूरी करना संभव नहीं है. यदि सरकार इन्हें लागू करती है तो गांवों के छोटे निजी विद्यालय बंद हो जायेंगे और वहाँ कार्यरत शिक्षकों की आजीविका संकट में पड़ जायेगी.

2019 के मापदंड के आधार पर चलने दिया जाये

बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गयी कि पूर्व से संचालित विद्यालयों को वर्ष 2019 के मापदंड के आधार पर चलने दिया जाये. नये नियम केवल नये खुलने वाले विद्यालयों पर लागू हों. यह भी तय हुआ कि इन मांगों को लेकर निजी विद्यालय संघ सरकार को ज्ञापन देगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी करेगा.

बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने की तथा संचालन सचिव नितेश कुमार ने किया. मौके पर उपाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार दत्ता, सहसचिव दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष वासुदेव कुमार, संरक्षक राजेश केसरी, कमलेश कुमार, चंद्रदेव पंडित, आलोक कुमार बरनवाल, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव, छोटी कुमार साव, रोशन कुमार सिंह, नंदलाल पंडित और धर्मेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >