ताइक्वांडो में कुम्हारटोली विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक, दो का नेशनल स्कूल गेम्स के लिए चयन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 6 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है. रुद्रा सिंह और ऋषभ कुमार ने नेशनल स्कूल गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया है.

हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली के खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश के खंडवा में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया. नौ से 13 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य समेत कुल छह पदक जीते.

स्वर्ण पदक रुद्रा सिंह ने हासिल किया. पलक रानी, आर्यन कुमार यादव और शिवम कुमार ने रजत, जबकि लघिमा भारद्वाज और ऋषभ कुमार ने कांस्य पदक जीता.

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर रुद्रा सिंह और ऋषभ कुमार का चयन 70वीं नेशनल स्कूल गेम्स (एसजीएफआइ) ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है. रुद्रा हिमाचल प्रदेश और ऋषभ नागालैंड में होने वाली प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय की वंदना सभा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया. मौके पर सुमन आनंद, अनिल कुमार, रणजीत सिंह यादव और हेमंत कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >