संत जेवियर स्कूल में प्लेटिनम जुबिली का शुभारंभ

संत जेवियर स्कूल, हजारीबाग में 75वें वर्ष के अवसर पर प्लेटिनम जुबिली (1952–2027) समारोह का शुभारंभ गुरुवार को किया गया

हजारीबाग. संत जेवियर स्कूल, हजारीबाग में 75वें वर्ष के अवसर पर प्लेटिनम जुबिली (1952–2027) समारोह का शुभारंभ गुरुवार को किया गया. माजिस जुबिली ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन प्राचार्य फादर रोसनर खलखो एसजे, उप-प्राचार्यगण एवं विशिष्ट अतिथियों ने किया. ट्रेजरर जेसुइटस प्रोविंस आस्ट्रेलिया के रेव फादर पॉल मुलिंस एसजे, रेव फादर रौब देवरेन एसजे इस कार्यक्रम में शामिल हुए. विद्यालय परिसर में नवनिर्मित फादर प्रदीप शैल बहुउद्देशीय रचनात्मक प्रयोगशाला हॉल ऑफ फेम और फादर बर्नड डोनली पैवेलियन का उदघाटन किया गया. ये सभी संरचनाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचार और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देगी. प्राचार्य फादर रोसनर खलखो ने विद्यालय की 75 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा पर कहा कि संत जेवियर स्कूल ने शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और सेवा भावना को हमेशा प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के अपना शिक्षा, संस्कार और अनुशासन की समृद्ध परंपरा रही है. मुख्य अतिथि रेव फादर पॉल मुल्लिंस एसजे एवं विशिष्ट अतिथि रेव फादर रॉब देवरेन एसजे ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने का संदेश दिया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. समारोह में विद्यालय के विकास में योगदान देने वाले पूर्व कर्मियों को सम्मानित किया गया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ. कार्यक्रम में सोमर चौधरी, फादर अमित टोप्पो एसजे, सोमा चौधरी, डॉ देवव्रत मित्रा, रेव फादर रंजीत आर मरांडी एसजे सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >