एक हजार फलदार और इमारती पौधों का वितरण किया गया

कटकमदाग प्रखंड के बनादाग दुर्गा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को अवसर संस्था और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक हजार फलदार और इमारती पौधों का वितरण किया गया.

कटकमसांडी. कटकमदाग प्रखंड के बनादाग दुर्गा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को अवसर संस्था और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक हजार फलदार और इमारती पौधों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में पश्चिमी वन प्रमंडल डीएफओ मोन प्रकाश, पाणिनि आईएएस एकेडमी के डॉ प्रकाश कुमार, समाज सेवी विवेकानंद सिंह,मुख्य रूप से मौजूद थे. इस मौके पर डीएफओ मोन प्रकाश ने कहा कि पेड़, पर्यावरण और मानव जीवन को लाभ देते हैं. इससे जहां एक ओर हवा शुद्ध रहती हैं तो वहीं दूसरी ओर पानी भी साफ रहता है. इससे जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद मिलती हैं और वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि पेड़ वायु प्रदूषण को कम करते हैं. पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है. समाज सेवी विवेकानंद सिंह ने एक पेड़ अपने बच्चों के नाम लगाने का अपील की. उन्होंने कहा कि पेड़ मानव के लिए बहुत जरूरी है. पेड़ पौधे की वजह से ही मानव जीवन व सभी जीव जंतु सुरक्षित है. कार्यक्रम में प्रभारी वनपाल ओमप्रकाश शर्मा, सुजीत टोप्पो, विद्याभूषण , नीतीश मेहता, इंद्र नारायण कुशवाहा, पप्पू, दुलारचंद, मुकेश, दिनेश, रौशन,महेंद्र साव, कृष्णा, अरविन्द, प्रमोद, उर्मिला देवी, संगम,रूपा, सरस्वती, आदि लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >