ओल्ड जीटी रोड रेलवे ब्रिज के पास डिवाइडर खतरनाक

बरही के ओल्ड जीटी रोड रेलवे ब्रिज पर डिवाइडर के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाएं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।

बरही. ओल्ड जीटी रोड रेलवे ब्रिज के पास बने डिवाइडर को लोग खतरनाक बता रहे हैं. पिछली रात एक-एक करके दो कारें डिवाइडर पर चढ़ गयीं और क्षतिग्रस्त हो गयीं. मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला. हालांकि, इसमें कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी भी कोई गंभीर घटना हो सकती है. उन्होंने मांग की है कि रेलवे ब्रिज डिवाइडर के पास सड़क सुरक्षा के उपाय किये जायें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जावेद इस्लाम

जावेद इस्लाम की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता व कहानी लेखक के रूप में भी है. कहानी रामपुर का रुस्तम के लिए इन्हें उत्तर प्रदेश के मऊ में 'गांव के लोग सोशल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट' द्वारा 2019 का "गांव के लोग कथा सम्मान" मिल चुका है. इन्होंने वर्ष 1984 में बीए इकोनॉमिक्स में ऑनर्स किया है. उसी वर्ष प्रभात खबर से जुड़ गये थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >