जुलूस में हुई दो युवकों की हत्या मामले की जांच तेज

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

हजारीबाग. हजारीबाग रामनवमी दशमी के जुलूस में दो युवकों की हत्या हो गयी थी. मृतकों में बड़ाबाजार ग्वालटोली के अभिषेक कुमार वर्मा और सिलवार के प्रिंस कुमार शामिल हैं. दोनों की हत्या दो अलग-अलग जुलूस में हुई थी. पुलिस ने दोनों मामले की जांच तेज कर दी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है.

मृतक प्रिंस के पिता ने थाना में दिया आवेदन : मृतक प्रिंस के पिता शशि कुमार ने पुत्र की हत्या को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए सदर थाना मे आवेदन दिया है. सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. शीघ्र ही आरोपी गिरफ्त में होंगे.

लायंस क्लब ने किया शोभायात्रा का स्वागत

हजारीबाग. महावीर जयंती पर निकली शोभायात्रा का हजारीबाग लायंस क्लब ने स्वागत किया. क्लब के सदस्यों ने शीतल जल, जूस वितरण तथा गुलाब जल की वर्षा की. अध्यक्ष महेश खंडेलवाल के नेतृत्व में सचिव अनु अग्रवाल, सक्रिय सदस्य दीपक पसरीचा, रविकांत श्रीवास्तव, अशोक कुमार, सचिव अनु अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुधा वर्मा, अरविंद अग्रवाल, डॉ आनंद शर्मा, अशोक तांबी, श्वेता अग्रवाल, रूपा खंडेलवाल सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >