स्टेडियम पहुंचे विधायक, क्रिकेट एसोसिएशन पर उपेक्षा का आरोप

सचिव बोले, केवल कम्युनिकेशन गैप का मामला

हजारीबाग. शहर के संजय सिंह स्टेडियम में रविवार देर शाम टिस्को घाटो और हजारीबाग जिला क्रिकेट संगठन के बीच खेले जा रहे नाइट मैच के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और आयोजन को लेकर नाराजगी जतायी. विधायक ने हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन पर उन्हें नजरअंदाज करने और अपमानित करने का आरोप लगाया. कहा कि वह संगठन के स्थायी सदस्य हैं और हजारीबाग की करीब पांच लाख जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसके बावजूद उन्हें लगातार उपेक्षित किया जा रहा है. विधायक ने संगठन में भाई-भतीजावाद चलने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को नजरअंदाज करना उचित नहीं है. वहीं, हजारीबाग जिला क्रिकेट संगठन के सचिव बंटी तिवारी ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन और घाटो टीम के बीच फ्रेंडली मैच खेला जा रहा था. यह 10-10 ओवर का टेनिस बॉल मैच था. उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर विधायक और संगठन के बीच केवल कम्युनिकेशन गैप रह गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >