हजारीबाग. उपमहापौर अविनाश कुमार यादव के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक वार्ड पार्षद मंगलवार को डीसी हेमंत सती से मिले. सभी वार्डों में बिजली समेत मूलभूत समस्या का समाधान की बात रखी. कहा कि शहर में कई जरूरतमंद व्यक्तियों के पास आवास नहीं है. खास महल और थाना 140 की जमीन होने के कारण इन लोगों को प्रधानमंत्री आवास बनाने में भी अड़चन आ रही है. डीसी ने कहा कि इस समस्या का समाधान शीघ्र ही कर लिया जायेगा. पार्षदों ने सभी वार्डों के चौक-चौराहों पर हाइ मास्ट लाइट, वार्ड के खाली सार्वजनिक स्थलों पर ओपन जिम बनाने का भी प्रस्ताव रखा. डीसी ने कहा कि वार्ड के सभी नदी, तालाब व सार्वजनिक स्थल में किये गये अतिक्रमण को चिह्नित कर अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है. मौके पर वार्ड पार्षद विजय प्रसाद, निख्हत यासमीन, साजदा खातून, अनिल प्रसाद, अनिता गुप्ता, बैजनाथ राम, कुणाल चौरसिया, मुरमय चाकी, जमील अहमद, रूपाली कुमारी, पमिता सिन्हा, दीपक सिंह, भूलन राम, मोना देवी, दीपरंजन समेत कई लोग शामिल थे.
वार्डों की समस्याओं को लेकर डीसी से मिले पार्षद
आवास, बिजली और विकास कार्यों पर की चर्चा
