हजारीबाग. केंद्र सरकार के 12 वर्षों के विकास एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कम तेल की थाली, देश की खुशहाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नेतृत्व जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा ने किया. इस दौरान महिलाओं ने बिना तेल या कम तेल से तैयार व्यंजनों का प्रदर्शन कर तेल की बचत और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया. कहा कि खाद्य तेल की खपत में कमी लाकर न केवल आर्थिक बचत की जा सकती है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. कार्यक्रम में रत्ना सिन्हा, रानी शुक्ला, इंदु गुप्ता, पूनम कसेरा, हेमंती देवी, मीरा मेहता, सुमन भंडारी और रानी कच्छप समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. मौके पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह एवं कार्यालय मंत्री विवेक सिंह भी उपस्थित थे.
पांच जुलाई को होगा रविदास महासभा का चुनाव
हजारीबाग. जिला रविदास महासभा पुनर्गठन समिति ने पांच जुलाई 2026 को चुनाव की घोषणा की है. सदस्यों ने बताया कि 14 जून को महासभा भंग कर जिला महापंचायत चुनाव आयोग के पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इस संबंध में पूर्व पुलिस उपाधीक्षक रामचंद्र राम के नेतृत्व में बैठक होगी, जिसमें सभी 16 प्रखंडों के बुद्धिजीवी और समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
