खुटरा ने कटकमसांडी को हराकर फुटबॉल मैच जीता

सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी स्टेडियम में खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को हुआ.

हजारीबाग.

सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी स्टेडियम में खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को हुआ. शेफाली गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर मैच का शुभारंभ किया. कटकमसांडी का पहला सेमिफाइनल मैच खुटरा ने आराभुसाई को हराया. दूसरे में कटकमसांडी ने शाहपुर को हराया. फाइनल मुकाबला खुटरा बनाम कटकमसांडी के बीच खेला गया. खुटरा की टीम जीतकर विजेता बनी. शेफाली गुप्ता ने कहा कि युवाओं के उत्थान में मेरी कोशिश जारी है. दूसरी ओर कर्जन ग्राउंड में पहला मैच ओरिया एफसी बनाम एसए एकेडमी कोर्रा के बीच खेला गया. इसमें ओरिया एफसी की टीम विजयी हुई. दूसरा मैच में एचएससी हुरहुरू ने मुकाबला लीटिल स्टार कोर्रा को हराया. मौके पर भाजपा अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि, मनमीत अकेला, कौलेश्वर गोप, पवन गुप्ता, विकास किंदो, रानी शुक्ला, मनीष कुमार, गुड्डू कुमार व आशीष कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >