खेलो विधानसभा फुटबॉल टूर्नामेंट में आराभुसाई, लुपुंग व खुटरा ने जीता

खेलो विधानसभा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कटकमसांडी और कटकमदाग में आयोजित किया गया.

कटकमसांडी.

खेलो विधानसभा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कटकमसांडी और कटकमदाग में आयोजित किया गया. भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता के सौजन्य से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को कटकमसांडी फुटबॉल मैदान में हुआ. पहला मैच कंचनपुर पंचायत बनाम आराभुसाई पंचायत के बीच खेला गया. आराभुसाई की टीम विजयी हुई. दूसरे मैच में लुपूंग ने डांटोखुर्द को हराया. तीसरे मैच में खुटरा ने रोमी को हराया. कटकमदाग का पहला मैच पसई पंचायत बनाम मसरातू पंचायत के बीच खेला गया. दूसरा मैच सलगावां पंचायत और कटकमदाग पंचायत के बीच, तीसरा मैच नवादा पंचायत बनाम अडरा पंचायत के बीच, चौथा मैच सुल्ताना पंचायत और कुसुंभा पंचायत के बीच मुकाबला खेला गया. भाजपा नेत्री ने कहा कि कटकमदाग व कटकमसांडी में खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की गयी. मौके पर रामकिशोर सावंत, मंजू मिश्रा, रानी शुक्ला, विकास कुमार, रंजीत अग्रवाल, साजन सिंह, सरोज कुमार, विकु कुमार, गौरव कुमार, पप्पू महतो, पवन राम, गौतम शर्मा, पंकज कुमार, करण कुमार, संदीप कुमार, रितेश कुमार, साहिल कुमार राम, चिन्तामन भोक्ता, लीलो राम, नरसिंह राम सहित काफी संख्या मे ग्रामीण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >