भारी मात्रा में केंदू पत्ता जब्त, कारोबारी फरार

भगहर पंचायत के जंगल में वन विभाग की छापेमारी

चौपारण. भगहर, भंडार एवं कठम्बा जंगल में अवैध रूप से केंदू पत्ता तोड़वाने और उसके कारोबार में जुटे लोगों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. वनकर्मियों की टीम ने भगहर पंचायत के जंगल में छापेमारी कर भारी मात्रा में केंदू पत्ता बरामद किया. इस कार्रवाई के बाद केंदू पत्ता के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. छापामारी दल का नेतृत्व कर रहे प्रादेशिक वन प्रक्षेत्र के वनपाल संटू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त जंगल का डाक हुआ भी नहीं है और कुछ लोग बड़े पैमाने पर केंदु पता तोड़वा रहे हैं. छापामारी के दौरान 12 बोरा में पैक एवं जंगल में छुपाकर बिक्री के लिए रखा गया भारी मात्रा में केंदू पता बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि वन संपदा की अवैध खरीद-बिक्री बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति केंदू पत्ता तोड़ना अवैध है. इससे सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचती है. विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और इसमें शामिल सहदेव यादव सहित आधा दर्जन कारोबारियों की पहचान कर उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >