हजारीबाग के KD चिल्ड्रेन अकादमी में जन्माष्टमी पर सजी कृष्ण-राधा की झांकी, बच्चों ने जीते पुरस्कार

हजारीबाग के केडी चिल्ड्रेन अकादमी में जन्माष्टमी के अवसर पर बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर भाग लिया.

हजारीबाग. जिला स्थित केडी चिल्ड्रेन अकादमी उच्च विद्यालय, मुनका बगीचा में जन्माष्टमी के अवसर पर बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा रानी का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया. विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक झलक देखने को मिली.

नन्हे बच्चों ने कृष्ण-राधा का रूप धरकर मोहा मन

नर्सरी से लेकर यूकेजी वर्ग तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया. बच्चे आकर्षक वेशभूषा में सज-धजकर विद्यालय पहुंचे. उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी के उत्सव को और खास बना दिया.

विजेता विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया. इससे बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा.

शिक्षकों ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या मीनू गुप्ता, उप प्राचार्या हेमलता मिश्रा, सहायक शिक्षिका अमिता प्रसाद, नीलम सिंह, कमला सिंह और सुखदेव यादव ने किया. प्राचार्या ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करते हैं.

ये भी पढ़ें: बरकट्ठा के स्कूलों में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >