कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी ने सेना में जाने के लिए कराया था हाथ फैक्चर, चाचा से कहा था- मैं ऐसा कर दिखाऊंगा…

Karamjeet Singh Bakshi: हजारीबाग के शहीद जवान कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी ने सेना में जाने के लिए हाथ फैक्चर कराया था. सीडीएस परीक्षा के पहले प्रयास में वह फिजिकल में अनफिट करार हो गया था.

हजारीबाग : कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी मंगलवार को जम्मू कश्मीर के अखनूर में शहीद हो गये. गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार हजारीबाग में होगा. उनके परिजनों से बता करने पर पता चलता है कि उन्हें सेना में जाने का जुनून बचपन से था. उनके इस जुनून का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सेना में भर्ती होने के लिए उन्होंने अपने हाथ को फैक्चर भी कराया था. उसके बाद सीडीएस के दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली. उनके चाचा कहते हैं कि सेना में जाने से पहले वे उन्हें कहा करता कि वह ऐसा कर दिखायेगा कि सारा देश उन पर गर्व करेगा.

पहले प्रयास में पास की सीडीएस की लिखित परीक्षा

शहीद कैप्टन के पड़ोसी शंकर प्रसाद ने बताया कि पहले प्रयास में सीडीएस की लिखित परीक्षा पास की थी. लेकिन उन्हें फिजिकल अनिफट कर दिया गया था. शारीरिक जांच टीम ने उनसे कहा कि हाथ सीधा नहीं है. इसके बाद करमजीत सिंह बक्शी मेडिकल एक्सपर्ट से मिल कर हाथ फैक्चर करा कर दूसरे प्रयास में सेना में भर्ती हो पाये.

सेना में भर्ती होने से पहले पिता से पूछा था ये सवाल

कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के पिता अजिंदर सिंह बक्शी यह कह कर रो रहे थे कि जब वह सेना में भर्ती होने जा रहा था, तो हमसे पूछा था कि हमको सेना में जाने से कोई परेशानी तो नहीं होगी. इसके बाद मैंने उसे सेना में जाने के लिए रजामंदी दी थी. पड़ोसी महेश प्रसाद ने कहा कि करमजीत का मिलनसार स्वाभाव था, वह हमेशा याद आयेगा. जब भी मिलता, तो पैर छूकर ही आशीर्वाद लेता था.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

घर का कोहिनूर चला गया : चाचा अमरदीप

चाचा अमरदीप ने कहा कि मेरा घर का कोहिनूर चला गया. जब भी वह हमसे मिलता, पैर छूकर ही बात करता था. उसने कहा था कि चाचा मैं ऐसा कर दिखाऊंगा, जिससे सारा देश हम पर गर्व करेगा. मैं ऐसी पोस्ट पर बैठूंगा, जिस पर आप लोग भी गर्व करेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं था कि उसे शहीद वाला पोस्ट मिलने वाला है.

Also Read: शहीद कैप्टन करमजीत: इकलौते बेटे के सिर पर सजना था सेहरा, तिरंगे में लिपटा देख बोलीं मां-बोले सो निहाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >