सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों से सावधान रहें : एएसपी

बरही टाउन हॉल में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई.

बरही. बरही टाउन हॉल में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ जोहन टुडू ने की और संचालन बीडीओ जयपाल महतो ने किया. जिला अपर समाहर्ता संतोष सिंह ने कहा कि बरही हमेशा त्योहारों में शांति, सद्भाव और भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत करता रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी लोग सूझ-बूझ का परिचय देंगे और रामनवमी व ईद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा. सिंह ने अखाड़ा जुलूस धारियों को पहचान पत्र जारी करने का निर्देश दिया. एएसपी अमित कुमार ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों से सावधान रहें. उन्होंने बताया कि रामनवमी मेला स्थलों पर विशेष मजिस्ट्रेट और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जायेगी.

व्यवस्थाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया

बैठक में बरही रामनवमी महासमिति ने ज्ञापन सौंपकर प्रशासन का ध्यान साफ-सफाई, लाइट, पेयजल, मेडिकल कैंप, चलंत शौचालय, अग्निशामक, सुरक्षा व्यवस्था, महिला पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन निगरानी, जुलूस मार्गों की बैरिकेडिंग, जर्जर बिजली तारों की मरम्मत, गोलंबर का समतलीकरण और निगरानी मंच निर्माण जैसी व्यवस्थाओं की ओर दिलाया. मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, परिवहन पदाधिकारी बैजनाथ कामती, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, प्रमुख मनोज रजक, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, महासमिति अध्यक्ष भगवान केशरी, एलआरडीसी अजय भगत, जिप सदस्य प्रीति कुमारी, सांसद प्रतिनिधि मणिलाल यादव सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >