…हरहद में नकली ऑयल फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामान जब्त

हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम हरहद में नकली ऑयल निर्माण और बिक्री का बड़ा खुलासा हुआ है.

हजारीबाग. हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम हरहद में नकली ऑयल निर्माण और बिक्री का बड़ा खुलासा हुआ है. इआइपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर सनी घोष ने पुलिस को सूचना दी कि टाटा मोटर्स और गल्फ कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट ऑयल तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा है. इस सूचना पर पुलिस ने 19 मार्च की देर शाम छापामारी की और भारी मात्रा में नकली सामग्री बरामद की.

बरामद सामानों में 10 पीस नकली टाटा मोटर्स डीइएफ, 20 लीटर भरी सीलबंद बाल्टी, 51 खाली बाल्टी, 174 ढक्कन, 21 हैंडल और 76 होलोग्राम स्टिकर शामिल हैं. इसके अलावा 11 पीस नकली गल्फ-एएल डीईएफ भरे कंटेनर, 262 खाली बाल्टी, 90 ढक्कन भी मिले. मौके से प्लास्टिक फनल, स्क्रूड्राइवर, फिल्टर, दो वाटर पंप मशीन और एक लकड़ी का हथौड़ा भी जब्त किया गया.

इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 48/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने मुख्य अभियुक्त तौसर आलम पिता स्व. मोहम्मद साहबान, ग्राम कपसा मोड़ हरहद समेत अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >