रमजान का अंतिम जुमा की अलविदा, ईद आज

रमजान का पवित्र महीना मुकम्मल हुआ और आखिरी जुम्मा बड़ी अकीदत के साथ अदा किया गया.

बड़कागांव. रमजान का पवित्र महीना मुकम्मल हुआ और आखिरी जुम्मा बड़ी अकीदत के साथ अदा किया गया. बड़कागांव की विभिन्न मस्जिदों में मुसलमानों ने अलविदा की नमाज़ पढ़ी. मुखिया मोहम्मद तकरीम उल्लाह खान ने बताया कि आखिरी जुम्मा मुसलमानों के लिए खास अहमियत रखता है. इस दिन लोगों के दिलों में एक ओर रमजान के खत्म होने का गम था तो दूसरी ओर ईद की तैयारियों का उत्साह. ईद, रमजान के बाद आने वाला खुशी का त्योहार है, जिसे मुसलमान पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाते हैं. 26 साल बाद पांचवां जुम्मा आया. इस साल रमजान और भी खास रहा क्योंकि 26 साल बाद पांचवां जुम्मा आया. गुरु चट्टी के मो इब्राहिम, मो मोबीन और मो मेराज ने बताया कि पांचवां जुम्मा रहमत और बरकत का माना जाता है और इस बार यह सभी के लिए बरकत लेकर आया.ईद की तैयारियों में बाजारों की चहल-पहल देखने लायक रही. बड़कागांव के बादम रोड, छावनियां, बादम ईद बाजार, मनिहारी और कपड़ा दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी. लोग कपड़े, मिठाइयाँ और अन्य सामान खरीदने में व्यस्त रहे. रमजान के इस आखिरी जुमे ने गम और खुशी दोनों का संगम दिखाया और ईद के उल्लास ने पूरे माहौल को रौनक से भर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >