महुदी विवाद मामले को लेकर महापंचायत का आयोजन

बड़कागांव प्रखंड के ग्राम महुदी में हिंदू महासंगठन कर्णपुरा क्षेत्र के बैनरतले शिवाडीह खेल मैदान में महापंचायत का आयोजन किया गया.

बड़कागांव. बड़कागांव प्रखंड के ग्राम महुदी में हिंदू महासंगठन कर्णपुरा क्षेत्र के बैनरतले शिवाडीह खेल मैदान में महापंचायत का आयोजन किया गया. इस सभा में अलग-अलग क्षेत्रों से सैकड़ों लोग शामिल हुए. अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने की और संचालन विकास कुमार कुशवाहा ने किया. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आजादी के समय भारत में हिंदुओं की संख्या 93 प्रतिशत थी, जो अब घटकर लगभग 63 प्रतिशत रह गयी है. उन्होंने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. जुलूस महुदी से न निकलना दुर्भाग्यपूर्ण बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने रामनवमी का जुलूस महुदी से न निकलने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और सनातनियों को एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं. पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने बताया कि उन्होंने हजारीबाग डीसी से मिलकर समस्या का समाधान निकालने की अपील की है. महापंचायत में जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर महतो, पंसस उपेंद्र कुमार प्रसाद, रंजीत चौबे, पूनम साव, दामोदर प्रसाद मेहता, दिनेश प्रसाद, रामचरित्र प्रसाद, विकास कुमार, लालदेव महतो, खेमलाल महतो, संदीप कुशवाहा, तापेश्वर कु तापस समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. यह आयोजन धार्मिक जुलूस निकालने की मांग और हिंदू समाज की एकजुटता पर केंद्रित रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >