चुरचू. प्रखंड की चनारो पंचायत स्थित चीचीकला टोला बिनकरवा में करमा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता विकास टुडू ने की, जबकि संचालन गांव के प्रधान शोधन मरांडी ने किया.
बैठक में राजू टुडू ने कहा कि कर्मा महापर्व धूमधाम से मनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि पूजा में गांव के महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल होंगे और पारंपरिक तरीके से महापर्व मनाया जायेगा.
मौके पर शिबू टुडू, सुरेंद्र टुडू, नरेश टुडू, बबलू टुडू, बबन मुर्मू, आशिक मरांडी, बागुन मरांडी, मोती राम मुर्मू, कुलेश्वर टुडू, प्रेम मरांडी, रामलाल मुर्मू समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
