दुर्गा पूजा के साथ कपका में होगा रामलीला का आयोजन, समिति गठित

कपका गांव में दुर्गा पूजा और रामलीला के सफल आयोजन हेतु ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें रघुवीर प्रसाद को अध्यक्ष चुना गया.

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के कपका गांव में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया कमलेश कुमार ने की, जबकि संचालन पंचायत समिति सदस्य डालेश्वर पंडित ने किया. बैठक में दुर्गा पूजा को सफल बनाने को लेकर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया.

बैठक में सर्वसम्मति से रघुवीर प्रसाद को अध्यक्ष, विजय कुमार यादव को सचिव, मंटू कुमार को कोषाध्यक्ष, प्रेमचंद प्रसाद को उपाध्यक्ष, अर्जुन प्रसाद को उपसचिव और राजीव कुमार मंडल को उपकोषाध्यक्ष चुना गया.

पूजा के साथ रामलीला का होगा आयोजन

बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर रामलीला कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. ग्रामीणों ने पूजा को शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की.

बैठक में पुजारी ब्रह्मदेव कुमार, कामेश्वर महतो, काली महतो, घनश्याम महतो, तुलो पंडित, विनय मंडल, मनोज मंडल, कुलदीप मंडल, मोती प्रसाद, दशरथ प्रसाद, दिलीप मंडल, पप्पू कुमार, दीपक मंडल, विजय पासवान, मुंशी यादव, बसंत पंडित, शंकर प्रसाद, राजेंद्र ठाकुर, रंजीत पासवान, किशोर प्रसाद, सहदेव मंडल, उमेश प्रसाद, गांगो मंडल, सुखदेव मंडल, गणेश यादव, कुलदीप प्रसाद, राजकुमार मंडल, अजय कुमार, दिलीप कुमार, तारकेश्वर ठाकुर, छोटन यादव, दिनेश रवानी, रामेश्वर महतो, सुरेश पंडित, खगेंद्र प्रसाद, नरेश ठाकुर, राहुल यादव, संजय प्रसाद, सुरेश सिंह, अशोक सिंह, जोगिंदर यादव समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >