डुमरडीह में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बराकर नदी से जल उठाया.

बरही. डुमरडीह गांव में श्री श्री 1008 नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ, शिव सह परिवार एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बराकर नदी से जल उठाया. यहां से गांव भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां कलश स्थापित किया गया. कलश यात्रा में बरही विधायक मनोज यादव, रमेश ठाकुर, किशुन यादव, प्रीति गुप्ता, राजसिंह चौहान, भगवान केसरी, विजय यादव, गुरुदेव गुप्ता, रंजीत चंद्रवंशी, मुकेश कुमार राम, विकास सिंह, अजय सिंह, रविंदर सिंह, अजय चंद्रवंशी, मुनेश्वर यादव, धनेश्वर यादव, ठाकुरी यादव, वंशी यादव, दिनेश चंद्रवंशी, चंदेश्वर यादव, रमेश यादव, दिलीप सिंह, नंदू सिंह, शत्रुघ्न यादव, बृंदा सिंह, कैलाश सिंह व जनार्दन चंद्रवंशी सहित अन्य शामिल हुए. बैजनाथ यादव व उनकी पत्नी विशेष रूप से यज्ञ में हिस्सा ले रहे हैं. यज्ञ के पुरोहित पंडित अर्जुन पांडेय, शुभम पांडेय, शक्ति शास्त्री एवं उपेंद्र पांडेय है. महायज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष बैजनाथ यादव, उपाध्यक्ष शकर चंद्रवंशी, सचिव रामाधीन चंद्रवंशी, उपसचिव रविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष जीबलाल शर्मा आदि सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SALLAHUDDIN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >