जोरदग गांव की 30 महिलाओं को जूट बैग प्रशिक्षण

केरेडारी में चट्टी बरियातू परियोजना के तहत जोरदग गांव की 30 महिलाओं को जूट बैग और सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भरता मिलेगी।

केरेडारी. चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत जोरदग गांव की 30 महिलाओं के बीच जूट बैग एवं सोहराय पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसका उद्देश्य महिलाओं के कौशल विकास, सशक्तीकरण तथा सतत आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना प्रमुख धनंजय ने किया. इस अवसर पर एजीएम विजय किशोर, अनीता देवी, महेंद्र रजक एवं सुंदर गुप्ता उपस्थित थे. प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागी महिलाओं को जूट बैग निर्माण एवं सोहराय चित्रकला का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा. इससे उन्हें अपनी कला एवं कौशल को विकसित करने के साथ-साथ आय सृजन और आत्मनिर्भरता के नये अवसर प्राप्त होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >