झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले हजारीबाग में भाकपा माओवादियों ने चिपकाया पोस्टर, लोगों को दी ये चेतावनी

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बड़कागांव में नक्सलियों ने एक पोस्टर चिपकाकर लोगों के बीच दहशत फैलाने का काम किया है. साथ ही पुलिस मुखबीर एसपीओ को मौत की सजा देने का ऐलान किया गया है.

Jharkhand Naxal News, बड़कागांव, संजय सागर: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2024) को लेकर एक ओर जहां राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गयी है, तो वहीं दूसरी तरफ भाकपा माओवादियों की भी गतिविधियां बढ़ चुकी है. वे तरह तरह के हत्थकंडे अपना कर लोगों में दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं. यही वजह है कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के गांव तलसवार स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भाकपा माओवादियों ने पोस्टर चिपकाकर चेतावनी दी है. घटना देर रात की है. इसके बाद से आसपास के क्षेत्रों में भय माहौल है.

भाकपा माओवादियों ने क्या चेतावनी दी है

साटे गये पोस्टर मे लिखा गया है कि भाकपा माओवादी की स्थापना के एनजी जीडी 20 वीं वर्षगांठ पर 21 से 27 सितंबर 2024 तक क्रांतिकारी जज्बा एवं राजनीतिक उत्साह का पालन करने की चेतावनी दी गई है. पोस्टर में जन मुक्ति छापामार सेवा में भर्ती की बात लिखी गयी है. साथ ही पुलिस मुखबीर एसपीओ को मौत की सजा देने का ऐलान किया गया है.

शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच क्या है माहौल

शुक्रवार की सुबह 8:45 बजे जब बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुंचे तो देखा गया कि एमसीसी उग्रवादी संगठन द्वारा विद्यालय के कार्यालय के मुख्य द्वार पर चार पोस्टर सटा हुआ है. इसकी सूचना बड़कागांव पुलिस को दी गई. पुलिस ने 10 बजे दिन में जाकर पोस्टर को उखाड़ कर अपने कब्जे में ले लिया है. स्कूल भवन के दीवार में पोस्टर देख कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में भय बना हुआ है.

क्या लिखा गया है पोस्टर में

पोस्टर में लिखा गया है कि कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा बल पूर्वक जमीन की लूट से अपने जमीन को सुरक्षित करने के लिए हथियार उठाना होगा. साथ ही जल जंगल जमीन पर अपना हक अधिकार कायम रखने के लिए भाकपा माओवादी के नेतृत्व में जारी दीर्घकालीन जनयुद्ध में व्यापक जनता कूद पड़े. इसके अलावा भारत के शोषक वर्गों द्वारा जारी क्रांतिकारी अभियान मिशन, समाधान प्रहार एवं सूर्यकुंड रणनीतिक हमले की योजना को प्राप्त करने की बात लिखी गयी है. क्रांतिकारी आंदोलन को आगे बढ़ाये जैसे धमकी भरे पोस्टर चिपकाये गये हैं. इस बारे में जब बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस पर गहन छानबीन की जा रही है. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: Jharkhand Politics: मंईयां सम्मेलन से झारखंड में विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी कांग्रेस, बंधु तिर्की ने की घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >