कार्यालयों में हिंदी में काम करने पर दिया जोर

दामोदर घाटी निगम के हजारीबाग परियोजना में बुधवार को हिंदी की विशेष कार्यशाला हुई.

डीवीसी में कार्यालय प्रमुख व राजभाषा नोडल अधिकारियों के लिए कार्यशाला

हजारीबाग.

दामोदर घाटी निगम के हजारीबाग परियोजना में बुधवार को हिंदी की विशेष कार्यशाला हुई. कार्यालय प्रमुख व राजभाषा नोडल अधिकारी शामिल हुए. मुख्य अतिथि राजभाषा विभाग के उप निदेशक निर्मल कुमार दुबे थे. विशिष्ट अतिथि निदेशक भूसंवि संजय कुमार, परियोजना प्रमुख व अध्यक्ष अमित कुमार शील, टीएससी उपमुख्य अभियंता डॉ अशोक कुमार, चिकित्सक अधिकारी थे. संजय कुमार ने राजभाषा अनुभाग द्वारा प्रयासों की सराहना की. मुख्य अतिथि निर्मल कुमार दुबे ने राजभाषा नोडल अधिकारियों व कर्मचारियों को हिन्दी में कार्य करने का उत्साह बढ़ाया. अमित कुमार अधिकारियों के कर्यों की सराहना की. मौके पर दीपक कुमार, राहुल रंजन, नीलू कुमारी, अरुण सिन्हा, धीरज कुमार, सुनील कुमार, मदन कुमार, शंकर सिंह, अनिल मिश्रा, दीपक राणा उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डॉ जितेंद्र झा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >