JPSC-JSSC मामला : हजारीबाग पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, देवेंद्र महतो ने कहा- नौकरी बेचने वालों को जाना होगा जेल

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र महतो ने हजारीबाग में हुंकार भरी और दोषियों को जेल भेजने का संकल्प लिया.

हजारीबाग : झारखंड में सरकारी भर्ती व्यवस्था में सुधार और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा मंगलवार को हजारीबाग पहुंची. वहां छात्र नेता देवेंद्र महतो ने मटवारी गांधी मैदान में छात्रों और युवाओं को संबोधित किया. हाथ में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लेकर पहुंचे देवेंद्र महतो को सुनने के लिए बड़ी संख्या में छात्र और स्थानीय लोग जुटे.

भर्ती व्यवस्था में सुधार सिर्फ छात्रों की नहीं, हर परिवार की लड़ाई

सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र महतो ने कहा कि झारखंड गठन के 26 वर्षों के दौरान सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आते रहे हैं. उन्होंने कहा कि भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा महज एक कार्यक्रम या यात्रा नहीं, बल्कि झारखंड के छात्रों और आम लोगों के संकल्प की आवाज है.

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तक सीमित नहीं है. यह उन परिवारों की भी लड़ाई है, जो अपनी जरूरतों में कटौती कर बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं और बेहतर भविष्य की उम्मीद में उन्हें दूसरे शहरों तक भेजते हैं.

मां-बाप की उम्मीद नौकरी, बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो

देवेंद्र महतो ने कहा कि हर अभिभावक चाहता है कि उसका बच्चा पढ़-लिखकर सम्मानजनक नौकरी प्राप्त करे, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरे. उन्होंने कहा कि कई माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए वर्षों तक संघर्ष करते हैं. ऐसे में अगर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी या भ्रष्टाचार होता है, तो इसका सीधा असर पूरे परिवार पर पड़ता है.

उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकारी नौकरी बेचने वालों को जेल जाना ही होगा और उन्हें कोई बचा नहीं सकता. उनके इस बयान के दौरान सभा में मौजूद छात्रों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

कई इलाकों से होकर गुजरी यात्रा

भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा हजारीबाग के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी. यात्रा बाबूगांव, नीलांबर-पीतांबर चौक सहित कई प्रमुख स्थानों से होकर मटवारी गांधी मैदान पहुंची. इस दौरान छात्रों और युवाओं ने यात्रा में भाग लिया.

कार्यक्रम को छात्र नेता उदय मेहता ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की मांग उठाई.

ये भी पढ़ें: दुमका में रसोइया मौत मामले में जरमुंडी विधायक समेत 9 पर केस, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >