Jharkhand Crime News : स्कॉर्पियो चोर गिरोह के सरगना के करीब पहुंची पुलिस, छापामारी हुई तेज

हजारीबाग शहरी व आसपास के इलाके मे एक माह के अंदर छह स्काॅर्पियो व एक बोलेरो की चोरी हुई है. मामले के अनुसंधान में पुलिस को जानकारी हुई है कि इस चोर गिरोह का सरगना रामगढ़ जिले का रहनेवाला है. पुलिस सरगना के करीब पहुंच गयी है. जल्द गिरफ्तारी के बाद पूरे गिरोह का पर्दाफाश होगा. पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोरी के सभी वाहन रामगढ़ ले जाया जाता है, वहीं से अन्य जिलों व राज्यों में चोरी के वाहन बेची जाती है. बता दें कि 23 फरवरी की रात चोरों ने पुलिस लाइन से दो स्काॅर्पियो व कंडसार गांव से एक बोलेरो वाहन की चोरी की थी.

Jharkhand News, Hazaribagh News हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस लाइन फैमिली क्वार्टर से दो इंस्पेक्टर के दो स्काॅर्पियो वाहन चोरी मामले को लेकर हजारीबाग, रामगढ़ व रांची के कई ठिकानों में छापामारी की जा रही है. वाहन चोरी मामले में एक आरोपी को हजारीबाग पुलिस ने पकड़ा है. पकड़े गये आरोपी की निशानदेही पर स्काॅर्पियो वाहन चोर गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. पकड़े गये आरोपी स्काॅर्पियो चोर गिरोह का है या नहीं, इसकी जांच चल रही है.

स्कॉर्पियो चोर के सरगना की हुई पहचान:

हजारीबाग शहरी व आसपास के इलाके मे एक माह के अंदर छह स्काॅर्पियो व एक बोलेरो की चोरी हुई है. मामले के अनुसंधान में पुलिस को जानकारी हुई है कि इस चोर गिरोह का सरगना रामगढ़ जिले का रहनेवाला है. पुलिस सरगना के करीब पहुंच गयी है. जल्द गिरफ्तारी के बाद पूरे गिरोह का पर्दाफाश होगा. पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोरी के सभी वाहन रामगढ़ ले जाया जाता है, वहीं से अन्य जिलों व राज्यों में चोरी के वाहन बेची जाती है. बता दें कि 23 फरवरी की रात चोरों ने पुलिस लाइन से दो स्काॅर्पियो व कंडसार गांव से एक बोलेरो वाहन की चोरी की थी.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >