प्रतिनिधि, कटकमसांडी
घटना का पता गुरुवार सुबह चला
घटना का पता गुरुवार सुबह तब चला जब रवींद्र कुमार के पिता प्रेमचंद रविदास पुराने घर से नये घर की ओर आये और दरवाजे का टूटा ताला देखा. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुत्र रवींद्र कुमार को दी. उस समय रवींद्र कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में समारोह में शामिल थे. चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाकर बंद पड़े मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बताया जाता है कि रवींद्र कुमार को इलाज के लिए वेल्लोर जाना था, लेकिन चोरी की घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. घटना के बाद घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला. इस संबंध में रवींद्र कुमार दास ने कटकमदाग थाना में केस दर्ज कराया है.कोट…चोरी की सूचना मिलते ही फिंगरप्रिंट टीम को मौके पर भेजा गया है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.
थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी
