मैट्रिक में इंदिरा गांधी स्कूल की विद्यार्थी बनी झारखंड टॉपर, रिजल्ट के मामले में हजारीबाग जिला दूसरे स्थान पर

मैट्रिक की परीक्षा में हजारीबाग की बेटियों ने बाजी मारी है. हालांकि, जिला स्तर पर स्कूलों का प्रदर्शन देखेंगे, तो हजारीबाग दूसरे नंबर पर है.

हजारीबाग, आरिफ : झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने शुक्रवार (19 अप्रैल) को मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया. झारखंड में टॉपर हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की विद्यार्थी बनी है. रिजल्ट में हजारीबाग जिला ने बेहतर प्रदर्शन किया है.

हजारीबाग जिला दूसरे स्थान पर रहा

विद्यार्थियों के पासिंग प्रतिशत में जमशेदपुर के बाद हजारीबाग को दूसरा स्थान मिला है. इस जिले के 93.83 प्रतिशत विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा पास की है. 26,096 विद्यार्थी मैट्रिक के लिए पंजीकृत थे. 25,971 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इसमें 16,047 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं हैं. 7697 विद्यार्थी सेकेंड रहे. 626 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में परीक्षा पास हुए हैं.

134 केंद्रों पर हुई थी मैट्रिक-इंटरमीडिएट की परीक्षा

बता दें कि मैट्रिक-इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 134 केंद्रों पर 6 फरवरी से हुई थी. मैट्रिक के लिए सबसे अधिक सदर प्रखंड में 15 परीक्षा केंद्र बने थे. वहीं, चौपारण में 8, इचाक, विष्णुगढ़, बरकट्ठा में 7-7, बरही में 6, केरेडारी, बड़कागांव में 5-5, पदमा, डाडी में 4-4, कटकमसांडी, चलकुसा में 3-3, चुरचू में 2 एवं
टाटीझरिया, दारू प्रखंड में एक-एक परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी.

हजारीबाग में 300 से अधिक शिक्षक बने थे वीक्षक

सभी केंद्रों पर परीक्षा के सफल संचालन के लिए हजारीबाग जिले में 300 से अधिक शिक्षकों को वीक्षक बनाया गया था. 60 से अधिक दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई थी. सदर एवं बरही दोनों अनुमंडलों में मैट्रिक की परीक्षा के लिए 78 केंद्र बनाए गए थे. 16 में अकेला कटकमदाग प्रखंड में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था. इस प्रखंड के विद्यार्थियों को शहरी क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर शामिल किया गया था.

शहरी क्षेत्र में इन स्कूलों को बनाया गया था परीक्षा केंद्र

शहरी क्षेत्र में सदर प्रखंड से जुड़े शहरी क्षेत्र में संत कोलंबस कॉलेजिएट स्कूल, एसकेबी हाई स्कूल, बिहारी बालिका, संत रॉबर्ट बॉयज मिडिल स्कूल, यदुनाथ बालिका, हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय, संत किरण बालिका, अमृत नगर हाई स्कूल, कार्मल बालिका उच्च विद्यालय, अन्नदा कॉलेज, संत रॉबर्ट बालिका मध्य विद्यालय, संत रॉबर्ट उच्च विद्यालय, अन्नदा हाई स्कूल, इंटर साइंस कॉलेज एवं हजारीबाग हाई स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

Also Read : JAC Board Result: झारखंड की मैट्रिक परीक्षा में अनुसूचित जाति की छात्रा बनी स्टेट टॉपर, पिछड़े वर्ग की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

Also Read : Jharkhand Board Result: मैट्रिक में टॉप-10 में 44 स्टूडेंट्स, टॉपर ज्योत्सना ज्योति समेत 19 विद्यार्थी हजारीबाग के एक स्कूल से

Also Read : JAC 10th Result: बीते 4 सालों में सबसे खराब रहा इस साल का रिजल्ट, सिर्फ 90.39 छात्र-छात्राओं ने पायी सफलता

Also Read : JAC Board Result: झारखंड मैट्रिक रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा, टॉप 10 में 44 में से 34 लड़कियां

Also Read : जैक बोर्ड 10वीं में हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति टॉपर, टॉप तीन में चार लड़कियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >