दारू. दारू प्रखंड क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनायी गयी. प्रखंड के इरगा, रामदेव खरीक, गाड़ी साड़म, पिपचो समेत कई गांवों में विश्वकर्मा मंदिर और चौक-चौराहों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी. इस अवसर पर विश्वकर्मा मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था.
इरगा विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित पूजा को सफल बनाने में बद्री राणा, शंभू राणा, श्याम राणा, अर्जुन राणा, रोहित राणा, रूबी राणा, चांदो राणा व सोहन राणा शामिल रहे. कबिलासी पंचायत के गाड़ी साड़म में भी ग्रामीणों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की.
