आयकर विभाग ने करदाताओं को जागरूक किया

संत ज़ेवियर स्कूल में शुक्रवार को आयकर विभाग की ओर से संस्था, ट्रस्ट, विद्यालय के करदाताओ को छूट से संबंधित नये संशोधनों, केस लॉ का बेहतर स्वैच्छिक अनुपालन के लिए ऑउटरिच सह जागरूकता कार्यक्रम हुआ.

22 हैज 16 में- जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित करदाता हजारीबाग. संत ज़ेवियर स्कूल में शुक्रवार को आयकर विभाग की ओर से संस्था, ट्रस्ट, विद्यालय के करदाताओ को छूट से संबंधित नये संशोधनों, केस लॉ का बेहतर स्वैच्छिक अनुपालन के लिए ऑउटरिच सह जागरूकता कार्यक्रम हुआ. आयकर आयुक्त(छूट), शिव स्वरूप सिंह के निर्देश और अपर आयकर आयुक्त(छूट), परिक्षेत्र-2, रांची रंजीत मधुकर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयकर अधिकारी संजीव कुमार दास (छूट) की अध्यक्षता में हुई. आयकर अधिकारी ने आयकर अधिनियम में हुए संशोधनों तथा सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिये गये निर्णय से पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया. इसका उद्देश्य ट्रस्ट, चैरिटेबल ट्रस्ट, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल को आयकर विवरणी दाखिल करने से संबंधित और असुविधाओं का निवारण तथा आयकर छूट में नये प्रावधानों के बारे में अवगत करना था. ताकि आयकर विभाग में शिकायत को कम करने के साथ साथ संबंधित संस्थाओं को जागरूक किया जा सके. आयकर अधिकारी संजीव कुमार दास ने सभी ट्रस्टी और संस्था के सदस्यों से संबंधित नियमों का ससमय पूर्ण रूप से पालन करने का आग्रह किया, ताकि अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सके. संचालन आयकर निरीक्षक सौरभ कुमार तथा धीरज कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >