हजारीबाग. एसपी अमन कुमार ने दो थानों के प्रभारियों को बदल दिया है. इसमें पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय को केरेडारी का थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं कोर्रा थाना के एसआइ बिट्टू रजक को पेलावल ओपी का प्रभारी बनाया गया है. केरेडारी थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह को पुलिस केंद्र में प्रतिनियुक्ति किया गया है. यह आदेश शुक्रवार देर रात जारी किया गया है.
चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
इचाक. चोरी मामले में इचाक पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इनमें सचिन कुमार (ग्राम हदारी) एवं करण कुमार (ग्राम चपरख) शामिल हैं. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि सचिन कुमार इचाक मोड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान से सीलिंग पंखा, इंडक्शन, मिक्सर की चोरी कर करण कुमार के घर छुपाकर रखा था. दुकानदार के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर छापामारी की गयी. जिसमें चोरी गये सामानों को जब्त कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
