पेटो स्वास्थ्य केंद्र में समिति की बैठक, डॉक्टर-कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग

पेटो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

दारू: प्रखंड के पेटो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को हॉस्पिटल मैनेजमेंट कमेटी एवं रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई. बैठक में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों और प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की.

बैठक में बीडीओ हारून रशीद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, ईरगा पंचायत की मुखिया अनीता देवी, हरली पंचायत की मुखिया फरजाना खातून, जिनगा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके. बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, कर्मियों की नियमित उपस्थिति और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >