हजारीबाग. मरीजों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा देने के लिए और अस्पताल प्रशासन को अधिक सुदृढ़ करने को लेकर आरोग्यम अस्पताल ने गुरुवार को चिकित्सा नेतृत्व टीम का विस्तार किया. इसमें डॉ बीएन प्रसाद, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डॉ राहुल कुमार सिंह, डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डॉ अनिल कुमार चीफ मेडिकल ऑफिसर के रूप में नियुक्त किये गये हैं. अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने इन सभी वरिष्ठ चिकित्सकों को उनकी नयी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आरोग्यम अस्पताल का मुख्य उद्देश्य सिर्फ उपचार देना नहीं, बल्कि मरीजों को संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट अनुभव देना है. नयी चिकित्सा नेतृत्व वाली टीम के मार्गदर्शन में हम मरीजों की देखभाल, आधुनिक चिकित्सा सुविधा और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनायेंगे. प्रशासक जया सिंह ने कहा कि आरोग्यम अस्पताल हमेशा से अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए जाना जाता है.
शिविर में 54 लोगों की स्वास्थ्य जांच
हजारीबाग. हजारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल एवं संत कोलंबस मिशन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कटकमदाग प्रखंड के ढेंगुरा पंचायत भवन में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया. शिविर में 54 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. जांच के बाद उनके बीच दवा का भी नि:शुल्क वितरण किया गया. श्रीनिवास सर्वमंगलम सोसाइटी के अध्यक्ष एवं डेंटल काॅलेज के सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद को उत्तम स्वास्थ्य का लाभ पहुंचाना है. मौके पर डॉ राजकुमार, सिस्टर सुप्रिया, शकीना, नेत्र विभाग से राहुल कुमार, प्रयोगशाला विभाग से राकेश कुमार एवं विद्यार्थी शबन्ना आयशा सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
