हजारीबाग के तैराकों का जलवा, 46 पदक जीतकर बने ओवरऑल चैंपियन

रांची में आयोजित 16वीं राज्य तैराकी चैंपियनशिप में हजारीबाग के तैराकों ने 46 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

हजारीबाग:16वीं जूनियर एवं सब-जूनियर झारखंड राज्य तैराकी चैंपियनशिप में हजारीबाग के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 स्वर्ण, 15 रजत और 11 कांस्य समेत कुल 46 पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया. खेलगांव, रांची में आयोजित प्रतियोगिता में हजारीबाग की 20 सदस्यीय टीम ने भाग लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर बॉयज ग्रुप-2 में हजारीबाग जिला ओवरऑल चैंपियन बना.

अक्षय मिश्रा ने सात स्वर्ण पदक जीतकर ग्रुप-1 के इंडिविजुअल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. निलेश कुमार ने दो स्वर्ण समेत कई पदक जीतने के साथ ग्रुप-4 की बेस्ट प्लेयर ट्रॉफी हासिल की. निश्चय कुमार, रूपम राज गुप्ता, पियूष राणा, मान आर्य, रुद्र प्रताप, अर्चित रंजन और शल्या राज ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया.

खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं के अलावा रिले प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक हासिल किए.जिला तैराकी संघ के सचिव प्रहलाद सिंह, टेक्निकल ऑफिशियल मनु कुमार राणा व गणपति राम तथा टीम मैनेजर गौरव कुमार राणा के नेतृत्व में टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर संरक्षक विपिन कुमार सिंह, सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद, अध्यक्ष हर्ष अजमेरा सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >