राज्य स्तरीय नेहरू कप में हजारीबाग की बेटियों ने कर दिया कमाल, सेकेंड रनर-अप बनी टीम

हजारीबाग की बेटियों ने राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी में द्वितीय उपविजेता बनकर कमाल कर दिया. खेल और शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं का उदय.


Nehru Cup Hockey: झारखंड की राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 में हजारीबाग जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है. पदमा प्रखंड के रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय की बालिका टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते हुए द्वितीय उपविजेता (सेकेंड रनर-अप) का खिताब अपने नाम किया. टीम की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत और शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है.

रांची के एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में हुआ मुकाबला

राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 सितंबर तक रांची के मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया. प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों की बालिका टीमों ने हिस्सा लिया और कड़े मुकाबलों के बीच हजारीबाग की टीम ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन में जगह बनाई. पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने अनुशासित खेल, बेहतरीन तालमेल और संघर्षपूर्ण प्रदर्शन से अपनी पहचान बनाई. क्योंकि मेडल केवल स्कोरबोर्ड से नहीं आता, उसके पीछे सुबह की प्रैक्टिस, धूप और पसीने का पूरा हिसाब जुड़ा होता है.

ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान

इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और हजारीबाग का नाम पूरे राज्य में रोशन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की सफलताएं अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का काम करेंगी और खेलों के प्रति उनका उत्साह बढ़ाएंगी.

शिक्षा विभाग ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

टीम की सफलता पर जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार, एडीपीओ कौशल किशोर और प्रशासनिक अधिकारी संजय राणा ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. अधिकारियों ने खिलाड़ियों की मेहनत और उनके प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में 25 अक्टूबर को फिर गूंजेगा सुर-ताल का महासंग्राम, ऑल इंडिया ऑडिशन का दूसरा मौका

जिला खेल कोषांग की भी हुई सराहना

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए जिला खेल कोषांग के सदस्यों की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी का अवसर दिलाने में खेल कोषांग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. हजारीबाग की बालिका टीम की यह सफलता जिले के खेल इतिहास में एक और उपलब्धि के रूप में जुड़ गई है. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से यह उम्मीद और मजबूत हुई है कि आने वाले वर्षों में जिले की बेटियां राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का दम दिखाएंगी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में क्या खतरे की घंटी बजा रहा रूबेला वायरस? जानें क्या कहते हैं डॉ अनुज मयूर शेखर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arif

हजारीबाग के आरिफ पिछले 26 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार एवं जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. हजारीबाग में खासकर शिक्षा विभाग मतलब सरकारी स्कूल के कक्षा एक से 12वीं तक की विभिन्न विषयों पर लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं. इसके अलावा कमिश्नरी ऑफिस, इंजीनियरिंग विभाग, पशुपालन विभाग, बंदोबस्त कार्यालय, आरटीओ, डीटीओ दोनों कार्यालय और जिला निबंधन कार्यालय से जुड़ी खबरों पर लगातार फोकस करते आ रहे हैं.

सामाजिक और राजनीति सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रूचि रही है. पत्रकारिता करने के दौरान कई राजनीतिक व्यक्तित्व, कवि, रचनाकार व लेखक से मिलना भी उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं. झारखंड अलग होने से पहले प्रभात खबर में पत्रकारिता की शुरुआत चतरा जिले के टंडवा प्रखंड से की थी. तब पत्रकारिता में कई चुनौतियां थीं. इनका लगातार सामना करते हुए आज एक सफल पत्रकारिता के रूप में कार्य कर रहे हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >