हजारीबाग में दांतों की समस्या का नि:शुल्क होगा इलाज, 10 से 12 सितंबर तक लगेगा शिविर

हजारीबाग के परफेक्ट स्माइल डेंटल क्लिनिक में 10 से 12 सितंबर तक नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है. आज ही अपना रजिस्ट्रेशन कराएं.

हजारीबाग. मटवारी कृष्णापुरी हजारीबाग स्थित परफेक्ट स्माइल डेंटल क्लिनिक में तीन दिवसीय नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा. क्लिनिक के संस्थापक चिकित्सक डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर 10 सितंबर से 12 सितंबर तक लगेगा.

फोटो आइडी के साथ करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

दो दिन तक नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन आठ और नौ सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक होगा. रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कोई भी फोटो आइडी लाना आवश्यक है. इसमें वोटर आइडी, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल आइडी, कॉलेज आइडी और ऑफिस आइडी शामिल हैं.

दंत रोगों का नि:शुल्क होगा इलाज

शिविर में अनुभवी दंत चिकित्सकों द्वारा दंत रोग से जुड़ी सभी समस्याओं का नि:शुल्क इलाज किया जायेगा.

समय पर जांच से गंभीर बीमारियों से बचाव : निधि रानी

क्लिनिक की निदेशिका निधि रानी ने कहा कि दांत एवं मुख की बीमारियों के प्रति लोगों की जागरूकता की कमी के कारण अनेक लोग गंभीर समस्याओं का सामना करते हैं. समय पर जांच और उचित इलाज से अधिकांश रोगों को रोका जा सकता है.

ये भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन का बदलेगा एंट्री-एग्जिट रूट, नॉर्थ गेट होगा बंद; साउथ गेट से शुरू होगी आवाजाही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >