हजारीबाग: चरही में 40 दिवसीय गायत्री मंत्र जाप अनुष्ठान की पूर्णाहुति, पांच कुंडीय यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

चरही में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री मंत्र जाप अनुष्ठान का सफलतापूर्वक समापन हो गया. प्रज्ञा पीठ चरही में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ और हवन का आयोजन कर अनुष्ठान की पूर्णाहुति की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

चरही से आनंद सोरेन की रिपोर्ट

चरही: अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से शताब्दी समारोह के तहत चरही में आयोजित 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री मंत्र जाप अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई. प्रज्ञा पीठ चरही चौक स्थित आत्मजा महिला मंडल में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ और हवन का आयोजन कर साधकों ने अनुष्ठान का समापन किया.

पूर्णाहुति कार्यक्रम में 50 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ यज्ञ-हवन में आहुति दी और गायत्री परिवार के उद्देश्यों के अनुरूप आध्यात्मिक एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया.

कार्यक्रम में पूर्व मुखिया अंजू सिंह, डॉ. कामिनी सिंह, डॉ. मनीष शर्मा, नेहा शर्मा, संजय कुमार सिंह, मोहन महतो, माधुरी देवी, आशा राय, कामता प्रसाद, सौम्या भामरा, चिन्मय पटेल, अंशु राज, प्रियांशु राज, ललिता देवी, शांति देवी, डहरी देवी, रेखा देवी, जमनी देवी, सुगिया देवी, पूनम कुमारी, बैजनाथ महतो, मनोज राणा, कुनाल राणा, सुनीता सिंह, राजवीर शर्मा समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >