पानी की समस्या दूर करने के लिए मुखिया ने किया दौरा

बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया मो तकरीमुला खान ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए विभिन्न टोले, मोहल्ले का दौरा किया.

बड़कागांव.

बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया मो तकरीमुला खान ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए विभिन्न टोले, मोहल्ले का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बड़कागांव के आंबेडकर मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला, राणा मोहल्ला, राय मोहल्ला, ठाकुर मोहल्ला में खराब चापाकल, जर्जर कुएं, खराब पड़े जल मीनारों को देखा. मुखिया फंड से जर्जर कुएं की मरम्मत, खराब चापाकलों को ठीक करवाने के लिए ग्रामीणों काे आश्वासन दिया. इसके अलावा मध्य पंचायत बन रहे अबुवा आवासों का निरीक्षण किया. लाभुकों को आवास का काम जारी करने का आदेश दिया. जिन लाभुकों के खाते में पैसे नहीं गया है. उनके खाते में बीडीओ से मिलकर डलवाने का आश्वासन दिया. मौके पर वार्ड सदस्य सीमा देवी, वार्ड सदस्य सपना देवी, प्रतिनिधि संजय रवि, कैलाश राम, रामचंद्र राम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >