चलकुशा में बालिका विद्यालय का उद्घाटन, दीनी तालीम के साथ कंप्यूटर-विज्ञान और गणित की भी होगी पढ़ाई

कटघरा स्थित मदरसा फैजुन नबी में एक नए बालिका विद्यालय का उद्घाटन किया गया है. यह विद्यालय बच्चियों को सिर्फ धार्मिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि आधुनिक विषय जैसे कंप्यूटर, विज्ञान और गणित में भी पारंगत बनाएगा.

चलकुशा. प्रखंड के कटघरा स्थित मदरसा फैजुन नबी में बालिका विद्यालय का उद्घाटन मुफ्ती अनवारूल कादरी, मौलाना गुलाम आसि मिस्बाही और मुफ्ती मो अनवर नेजामी ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरआन पाक और जिक्रे खुदावंदी के साथ हुई.

इस अवसर पर मौलाना गुलाम आसि मिस्बाही कोलकाता ने कहा कि विद्यालय में बच्चियों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी दी जायेगी. कंप्यूटर, विज्ञान और गणित जैसे विषयों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय की बच्चियां अब दीनी और दुनियावी शिक्षा के क्षेत्र में पीछे नहीं रहेंगी.

कार्यक्रम में सदर मकसूद आलम, अब्दुल रज्जाक, मौलाना रहमत अली मिस्बाही, मौलाना गुलाम सरवर मिस्बाही, मौलाना रियाजुद्दीन, मौलाना रफीक आलम, मौलाना अस्लम बरकाती, मुमताज आलम, युनुस अंसारी, नियाज अहमद समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By इजहार हुसैन

इजहार हुसैन चलकुशा से प्रभात खबर के लिए समाचार संकलन करते हैं. वह प्रभात खबर से 2017 में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जुड़े. वह चलकुशा प्रखंड की समास्याओं को अखबार के माध्यम से उठाने कारण प्रखंड स्तर पर विशेष पहचान बनायी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >