चौपारण. आगामी 16 जुलाई को चौपारण में चौथी श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों को लेकर मां तारा होटल में रथयात्रा प्रबंधन समिति की कोर कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता समिति अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने की. बैठक में चौपारण, इटखोरी, मयूरहंड, बरही, पदमा एवं चंदवारा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. तीन दिवसीय इस आयोजन को महा महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. समिति के अनुसार 16 जुलाई को सियरकोनी स्थित बैद्यनाथ नगर से भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र की प्रतिमाओं को वाहन के माध्यम से चैथी मोड़ तक लाया जायेगा. इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान को भव्य रथ पर विराजमान कर मौसीबाड़ी बिगहा हनुमंत मंदिर परिसर तक ले जाया जायेगा. दो दिनों तक भगवान विश्राम करेंगे. तीसरे दिन घुरती रथयात्रा निकाली जायेगी, जो पुनः सियरकोनी मंदिर तक पहुंचेगी. समिति ने सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी बिंदुओं पर भी चर्चा की. भक्तिवेदांत विद्याभवन गुरुकुल के संस्थापक श्रीमान दास गजाधर प्रभु ने कहा कि रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, समर्पण और सामाजिक एकता का महापर्व है. अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने सभी सदस्यों से पूर्व की तरह तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की.
चौपारण में ऐतिहासिक होगी चौथी रथयात्रा

चौपारण में ऐतिहासिक होगी चौथी रथयात्रा
Copied link
प्रबंधन समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय