हजारीबाग. पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पटेल झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलीं. उन्होंने झारखंड में पर्यटन को नयी ग्लोबल दिशा देने के मुद्दों पर चर्चा की. साथ ही झारखंड पर्यटन की तरक्की में योगदान देने की इच्छा जतायी. कहा कि समय-समय पर राज्य को अपने कौशल और प्रतिभा के माध्यम से योगदान देना चाहती हूं. स्टेफी ने बताया कि झारखंड की मिट्टी की प्रशंसा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करती रही हूं. झारखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं. स्टेफी ने बताया कि इटली के मेयर ने उन्हें आमंत्रित किया है. इस वर्ष 15 अगस्त के कार्यक्रम में उन्हें अमेरिका में भी आमंत्रित किया गया है. इससे पहले उन्होंने रूस, लंदन और पेरिस में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. कोरियन, हिंदी और साउथ भारतीय फिल्मों में काम की हूं. स्टेफी ने कहा कि झारखंड को विकसित करने के लिए जो भी दायित्व सौंपा जायेगा, उसे पूरी तरह से निभाने का प्रयास करेंगी. राज्यपाल ने स्टेफी की इस भावना की सराहना की. स्टेफी के साथ उनके पिता अमरेंद्र पटेल एवं माता माधुरी पटेल भी थे.
राज्यपाल से मिलीं पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पटेल
झारखंड के पर्यटन के विकास में योगदान देने की जतायी इच्छा
