BSNL दूरसंचार सलाहकार समिति में पांच सदस्य नामित

हजारीबाग में सांसद मनीष जायसवाल की अनुशंसा पर बीएसएनएल दूरसंचार सलाहकार समिति के लिए पांच सदस्यों को नामित किया गया है.

हजारीबागः केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ने सांसद मनीष जायसवाल की अनुशंसा पर बीएसएनएल दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) के लिए पांच सदस्यों के नामांकन को मंजूरी दी है. मंत्रालय ने 27 जुलाई को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया.

नामित सदस्यों में भुरकुंडा के योगेश कुमार दांगी, घाटो के रणधीर कुमार सिंह, चौपारण के राजेंद्र कुमार चंद्रवंशी (सिंह), पदमा के सुरेंद्र प्रसाद करौंच तथा केरेडारी के महेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं. सांसद मनीष जायसवाल ने सभी नामित सदस्यों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे दूरसंचार सेवाओं से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए बीएसएनएल की सेवाओं को बेहतर बनाने में योगदान देंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >